Tuesday, 10 April 2018

भतीजा एक विधायक का लिखता है मैहता चोर है
क्यों नहीं लिखेगा नई नई जवानी का ताजा जोर है
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
एक बार पर पूछना चाचे से शादी किसने करवाई थी
किसने कार रोकी थी सुनेहड़ में और किसने छुड़ाई थी
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
सीटू के फार्म में जब जुये में हार कर दुकान में रोता था
देसू की दुकान के पिछवाड़े से मैहता ही पानी ढोता था
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
पूछना कभी जब बुआ पर मंडराया मौत का साया था
एफआरयू में प्लेटलेटस देने मैहता ही सामने आया था
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
तेरे साथ मिलकर जो जो बहुत कविता जो बनवाते हैं
मैहते की बहियों में मूर्ख उन सबके कच्चेपक्के खाते हैं
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
बाकी... बहुत लिखूंगा साकी ⌛⌛--मनोज मैहता

Sunday, 8 April 2018

राहुल गांधी जी के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया वॉलेंटियरज़ जोश में

हिमाचल प्रदेश में ट्विटर का चलन बहुत ही कम है । ज़्यादातर युवा व अधेड़ व यहाँ तक बुज़ुर्ग भी फेसबुक व व्हट्सैप का ही प्रयोग करते हैं। पिछले वर्ष तक मैं भी इन्हीं दो माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा था तथा फेसबुक पर विशेषत: हिमाचल के हिसाब से काफी बढ़िया कार्य कर रहा था ।
  इस दौरान एनएसयूआई एक्टिविस्ट नौजवान ने मुझे ट्विटर पर जाने की सलाह दी । शुरूआत में ट्विटर पर स्वयं को नितांत अकेला और असहाय पाया लेकिन राहुल गांधी जी के एकाऊंट को फॉलो करने के बाद धीरे धीरे कांग्रेसी वॉलेंटियरज़ के साथ जुड़ाव शुरू हो गया तथा उनके द्वारा संचालित ग्रुपों के माध्यम से जान पहचान का सिलसिला आत्मसंतुष्टि की हद तक हो ही गया
फिर एक दिन दिव्या/रम्मैया जी का ट्वीट पढ़कर मैंने उन्हें हिमाचल के बारे में कुछ सुझाव ट्वीट किया उनका तुरंत संदेश आया कि राष्ट्रीय समन्वयक डॉ विपिन यादव से बात कीजिये और तुरंत ही डी एम में विपिन जी का मैसेज भी आया ॥
  दो तीन महीने गुज़र गये तो मुझे लगा कि मेरे मशविरे को शायद उन्होने तवज़्ज़ो नही दी । मन खिन्न भी हुआ और लगा कि ये लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित नही हैं ।
ख़ैर कांग्रेस के प्रचार प्रसार का ज़ुनून तो अपने स्वर्गीय स्वतंत्रता सैनानी दादा जी से मुझे बचपन से ही लग गया था तो अपने सामर्थ्य अनुसार ट्विटर पर डटा रहा॥
  अचानक डॉ विपिन यादव जी का संदेश आया कि फोन कीजिये मैंने भी फटाक से फोन लगाया तो यादव जी ने सूचित किया कि राहुल गांधी जी के साथ सोशल मीडिया वॉलेंटियरज़ की बैठक दिल्ली में 27 मार्च 2018 को रखी है तथा हिमाचल से आपको ही आमन्त्रित किया गया है तो मेरी खुशी का कोई ठिकाना न रहा तथा लगा कि वास्तव में ही सोशल मीडिया टीम पूरी तन्मयता से हर चीज़ को परख रही है॥
    निश्चित स्थान व समय पर पूरे भारत से लगभग 60 वॉलेंटियरज़ के साथ रूबरू होने राहुल जी श्री रणदीप सूरजेवाला संग आये और बड़े सौहार्दपूर्ण व खुले मन से चर्चा शुरू की॥ उनके बिलकुल समीप बैठे होने से उनकी हर गतिविधि व भावभंगिमा को देखने का मौका मिला । जम्मू से आये सतीश शर्मा जी की बातों को बड़े ध्यान से सुनकर उनसे जानकारी ली फिर मुझे भी बोलने का मौका लगा तथा कांग्रेस को कैडर बेसड बनाने की मेरी बात जो पलैनिरी सैशन में उनके अविस्मरणीय भाषण से विपरीत थी पर उन्होने बाकियों की राय भी ली । तमिलनाडू से आये नौजवान की बातों को उन्होंने और भी गौर से सुना व समझा
  पदमा जी ने किन कारणों से संघ परिवार से होने के बावज़ूद वे कांग्रेस विचारधारा की और मुड़ीं पर बहुत खुले मन से अपने विचार रखे .. माहौल ऐसा था कि राहुल जी से बातचीत करने की एक होड़ ही लग गई
    समय कब गुज़रा पता ही न चला फिर राहुल जी ने सबसे आग्रह करते हुये स्वयं बोलना आरंभ किया तथा जो कुछ कहा मुझे लगता है हरिक के दिलोदिमाग को मोहित कर गया। उन्होंने बेवाकी से यह भी कहा कि अपने इलाकों की जैसी फीडबैक आप लोगों ने दी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता तो ऐसा कभी नही बताते।
उसके बाद राहुल जी एक एक मिनट सभी वॉलेंटियरज़ के साथ अलग अलग फोटो खिंचवाने के लिये बड़ी सहजता से मिले। मेरी बारी आने पर मैंने पुन: अपना परिचय दिया व अपने स्वतंत्रता सैनानी परिवार से होने का उल्लेख किया तो उन्होंने मुझे जिस प्रकार से बाहों में लेकर अलिंगन किया तो जादू की झप्पी भी फ़ीकी पड़ गई । अपने निज़ी सचिव महोदय को उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे एक स्लिप दी थी .  इन्हें मुलाकात की अलग से एपॉएंटमेंट दीजिये .. कसम से मज़ा आ गया
    बस एक बात का मलाल रह गया कि मेरे परम प्रिय मित्र आलमग़ीर रिज़वी जो दुबई से स्पैशियली इसी कार्यक्रम के लिये आये थे अपनी बात नही रख पाये .. आलम भाई !! देखना अगली बार आपको सबसे पहले मौक़ा मिलेगा !!--- मनोज मैहता@manojmehtamm

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...