ख़ुद्दार था, पलटकर दोबारा नहीं गया।
जिस दर पे मेरी ज़ात की क़ीमत नहीं रही,
उस दर पे फिर मैं माँगने सहारा नहीं गया।
उस बज़्म में ज़मीर का सौदा था आम बात,
इसलिए मुझसे वक़्त वहाँ गुज़ारा नहीं गया।
वो चाहते तो थे कि बचा रहे हमारा रिश्ता,
लेकिन जहन के अहम को मारा नहीं गया।
बदनाम मुझे तो उसने हरिक मोड़ पे किया,
ख़ुद अपने किरदार को निखारा नहीं गया।
इल्ज़ाम मेरे नाम के लिखता रहा वो शख़्स,
अपनी गिरेबां में निगाहों को उतारा नहीं गया।
मैं चुप रहा तो उसने समझ ली मेरी शिकस्त,
मुझसे मगर ज़मीर को हारा नहीं गया।
रिश्ते को बचाने का बहुत दिल में था ख़याल,
मुझसे मगर ख़ुदी को दुबारा नहीं गया।
दुनिया के सामने मैं सफ़ाई भी दे सकता था,
लेकिन मुझे ये काम गवारा नहीं गया।
वो चाहता था लौट के फिर उसके दर पे आऊँ,
मुझसे किसी के आगे पुकारा नहीं गया।
‘मनोज़’ अपनी आन को रखता रहा अज़ीज़,
सर झुक गया हो ऐसा नज़ारा नहीं गया।
Collection
No comments:
Post a Comment