Friday, 17 June 2016

न बहर पे जाईये...!!

न काफ़िये, न मिसरे न ही बहर पे जाईये ,
मेरे मतले के आक़िबत-ए-कहर पे जाईये |

उन्ह अख्ज़-ए-अग्यार से, मेरी है इल्तिज़ा ,
माशूका छीननीं है तो मिरे दहर पे जाईये |

अल्फ़ाज़ ही काफ़ी हैं, मेरे कत्ल के लिये ,
यार मेरे न यूँ ही, शीशी-ए-ज़हर पे जाईये |

आबे-चश्म के सैलाब में, मैं डूब जाऊँगा ,
मुर्दा जिस्म मेरा लेकर, न नहर पे जाईये |

इधर उधर पूछकर न वक्त ज़ाया कीजिये ,
मिलेगा खुद़ा वहाँ ही, अपने दर पे जाईये |

दौलत-ए-जहान, उसका दिल है मेरे लिये ,
भूखे ही मर जायेंगे, न मेरे ज़र पे जाईये ||
.. मनोज मैहता..

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...