Monday, 29 May 2017

बारात की तरह... !!

किसी में वो बात नहीं तेरी बात की तरह ,
हस्ती कहाँ से पाली तिलिस्मात की तरह |

दोनों में ही मुकद्दर वाली लीक है ग़ायब ,
तेरा हाथ भी हूबहू है, मेरे हाथ की तरह |

चेहरे पर शैवाल और काई सी जम गई ,
आँखें बरसी बेमौसमी बरसात की तरह |

लोग ठहाके लगाते चले हैं इस के साथ ,
जनाज़ा मिरा लगता है बारात की तरह |

जितना सुलझाया उतना ही उलझ गया ,
इश्क़ बना काश्मीर के हालात की तरह |

लहज़े में तिरे फलस्फ़े की बू है आ रही ,
'मनोज' तू बन रहा है सुकुरात की तरह ||
...मनोज मैहता..

1 comment:

भेड़िए मर्द का देखना ...

भेड़िए  मर्द  का   कुछ भी  न  कर  पाएँगे, आँख  के  तेज़  से ही  देखना  मर  जाएँगे। रग-रग में जिसके  बहता हो  सत्य का लहू, उसके दुश्मन देखना ...