Monday, 12 June 2017

घर नहीं है...!!

नाज़-ओ-नख़रे उठाने की उम्र नहीं है ,
तिरे हुस्न में भी अब वो असर नहीं है ।

तय ही तो था कि टूटेगा बे मेल रिश्ता ,
मेरी ओर से भी अब के कसर नहीं है ।

ख़्वाब-ओ-ख़्यालों में कब तक खोयें ,
यों कर तो ज़िंदगी होनी बसर नहीं है ।

बेजारी का चढता यह आजार हर दिन ,
कि ग़म-ए-इश्क़ से बढ़के ज्वर नहीं है ।

पूछते फिर रहे हो क्यों पता- ठिकाना ,
मुझ कम्बख्त का कहीं भी घर नहीं है ।

 .....मनोज मेहता.....

3 comments:

स्वर्ण मंदिर अमृतसर

यह रहा स्वर्ण मंदिर का इतिहास – कवितात्मक शैली में , भावपूर्ण, सरल और प्रभावशाली भाषा में: ✨ स्वर्ण मंदिर – इतिहास की काव्य कथा ✨ अमृत तल...