Sunday, 19 July 2015

Getting-older-jawani-hindi-gazal

ज़हन में चँद शिकायतें फिर उभरने लगीं
तेरी बातें मुझे अब सच में अखरनें लगीं

झाँक रहे हैं झरोखे से मुहल्ले के नौजवाँ
इन्हें कैसे पता कि तू फिर से सँवरने लगी

सोचता हूँ कि जोरआजमाईश मैं भी करूँ
है जवानी कम्बख्त मगर अब ढलनें लगी

आँखें और हसरतें कभी भी न वश में रहीं
वो फिसलती रहीं और वो मचलनें लगीं

तेरा यौवन, ऊपर से मौसम का मिजाज़
आग लगता है हर जगह ही लगने लगी

याद आया तेरा गदराया सँगमरमरी जिस्म
साँस मद्धम सेअब धौंकनी सी चलने लगी

1 comment:

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...