Wednesday, 7 October 2015

Your silences don't pinch me now.

चुभती नहीं अब मुझे, ये तेरी खामोशियाँ ,
और भी काम हैं कुछ और हैं सरगोशियाँ ।

माना इश्क़ का सुरूर रग-रग में छाया था ,
रूखेपन से पर तेरे, टूटी हैं ये मदहोशियाँ ।

बँधा रहा आँचल से,ताज़वानी शख्स जो ,
क्यूँ करे ढली उम्र में, वो जिस्मफ़रोशियाँ ।

चेहरा अपना आईने में, देख ले तू गौर से ,
नज़र तुम्हें भी आयेंगे चँद तो दागो निशाँ ।

किरदार तेरे ने ही, विवश कहने को किया ,
शायद अब न आयें, रिश्तों में गर्मजोशियाँ ।।
--------------- मनोज मैहता -----------------

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...