Friday, 23 October 2015

This passion shall be over

उतर ही जाएगा हुज़ूर छाया जो सुरूर है,
यह बता दीजिए किस बात का गुरूर है ?

यूँ तो चाहवानों की, हमें कोई कमी नही ,
आपकी चाहत की मगर तलब जरूर है।

वहम चँद आपने, हैं जहन में पाले हुए ,
वक्त सँग हट जायेगा बेज़ा जो फ़ितूर है।

तौहीन मेरी करना माना तुम्हारा शौक है ,
आपकी गलती नहीं, दुनिया का दस्तूर है।

आपकी सूरत पर दिल जो मेरा आ गया,
ख़ुद ही बता दीजिए , मेरा क्या कसूर है ?
----------------- मनोज मैहता------------------

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...