Tuesday, 24 November 2015

Consider it confession Bindia

लो ज़िंदगी की एक और जिम्मेदारी निपट गई,
गुजश्ता दौर की चँद यादें जिगर से लिपट गईं ।

बढ़ गई थीं दूरियाँ यकीनन जो हमारे दरम्यान,
बालू के पहाड़ सी वो इक ही पल में मिट गईं ।

ख़ूब भटके हम बेख़ौफ,बेधड़क बियावानों में ,
हस्ती मगर हर बार तेरे, इर्दगिर्द ही सिमट गई ।

यूँ नहीं कि खुशी देने की तुझे मेरी मँशा न थी ,
बदहाली- तँगदिली जरा, थी मुझसे चिपट गई ।

तू जो खुश है तो मैं भी बेफिक्र हुआ फिरता हूँ ,
छोड़ चिंता को कि कोई और है मेरे निकट हुई ।
------------------  मनोज मैहता -------------------

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...