Sunday, 8 November 2015

He is crossing the limits of hatred

नफरतों की सब ही हदें लाँघता है ,
कोई मेरी मौत की दुआ माँगता है ।

उसकी सनक है या तुनकमिजाज़ी?
छोड़कर उँगली, गिरेबान थामता है ।

दिखावट को यूँ तो बनता है बेचारा ,
असल में है क्या, वो ख़ुद जानता है ।

जिसकी नज़र में , कभी मैं ख़ुदा था,
आज वोही मुझको शैतान मानता है ।

महलों में रहना जिसे बहुत पसंद था,
आजकल कूचों की ख़ाक छानता है ।।
-------------मनोज मैहता -----------------

No comments:

Post a Comment

भेड़िए मर्द का देखना ...

भेड़िए  मर्द  का   कुछ भी  न  कर  पाएँगे, आँख  के  तेज़  से ही  देखना  मर  जाएँगे। रग-रग में जिसके  बहता हो  सत्य का लहू, उसके दुश्मन देखना ...