Thursday, 21 April 2016

Don't provoke me..!!

झुकता भी नहीं हूँ तो कटता भी नहीं हूँ,
तुफ़ाँ हूँ इक अजब सा,थमता भी नहीं हूँ |

नहीं हूँ मैं पानीं जो बर्फ बन जाऊँ पल में,
हूँ घूँट मस्त मदिरा का, जमता ही नहीं हूँ |

बुत नहीं हूँ मोम का जो चुप ही खड़ा रहे,
बेबात कोई हरकत पर करता भी नहीं हूँ |

हदें अपनी मेरे घर तक, ओ खींचनें वाले!
मत सोच कि मैं हदों से, बढ़ता ही नहीं हूँ |

तेरी उम्र व हालात का, लिहाज़ करता हूँ ,
तू भी जानता है वैसे, मैं डरता ही नहीं हूँ ||

---     ---     ---     ---     --- मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...