सब चीज आती है हमें पर बेवफ़ाई नही आती
हर बात दिल की पर ज़ुबाँ पर लाई नही जाती
तेरी ज़फा का ज़िक्र ख़ुद बता किससे करें हम
हमसे ऐसी आग-ओ-हवा भड़काई नही जाती
रिश्ते की इस नाज़ुक डोर को उलझने ना देना
फिर ता उम्र ऐसी सिलवटें सुलझाई नही जाती
माना कि हसीन दौर में दाखिल तुम हो गये हो
पर अतीत के सायों से जान छुड़ाई नही जाती
वक्त के साथ कुछ यादें धुंधला सी तो जाती हैं
खरौंचें जिगर की सारी मगर मिटाईं नही जाती
कहने को यों तो 'मनोज' तू बनता है बड़ बोला
पते की बात तुझ से कोई पर बताई नही जाती
यह इश्कबाज़ी ख़ुद कम्बख्त सीखनी है पड़ती
मदरसों में तो यह तालीम सिखलाई नही जाती
.. मनोज मैहता
Tuesday, 13 December 2016
मदरसे में यह तालीम सिखाई नही जाती.. !! !!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्वर्ण मंदिर अमृतसर
यह रहा स्वर्ण मंदिर का इतिहास – कवितात्मक शैली में , भावपूर्ण, सरल और प्रभावशाली भाषा में: ✨ स्वर्ण मंदिर – इतिहास की काव्य कथा ✨ अमृत तल...
-
बेकार बहाना न यह करो कि तबीयत ख़राब है, हमारी सूरत बुरी सही, उनकी तो नीयत ख़राब है शैतान बेचारा यूँ ही बदनाम रहा है सदियों से, असल मे...
-
प्रभावशाली शायर परिचय – मनोज मैहता मनोज मैहता समकालीन साहित्य और विचार-जगत का एक सशक्त, निर्भीक और बहुआयामी नाम हैं। वे हिंदी, उर्दू, पहाड़ी...
-
नाहक़ ही मैं उसको बदनाम नहीं करता, सलीके से वो इक भी काम नहीं करता। बोलता है बहुत मगर निभाता नहीं कुछ, बेमतलब वो कभी भी सलाम नहीं करता। लफ़्...
No comments:
Post a Comment