प्रिय बंधु/बहन
.. जय हिंद
जैसा कि आप सभी को विदित है कि दिनाँक 8 दिसम्बर 2016 को मेरी पुत्रवधु भूमिका व पुत्र रघुबीर बाली आपके प्रिय जानू के यहाँ एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है जिससे मुझे दादा बनने का सौभाग्य उपहार के रूप में प्राप्त हुआ है| नवजात शिशु व मेरी बहू ईश्वर की अनुकंपा व आपकी दुआओं से बिलकुल स्वस्थ हैं |
. मैं या मेरा परिवार आज जिस मुकाम पर हैं उसमें आपका अतुलनीय सहयोग व कृपा रही है| आप हर सुख दुख में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं |
मेरे परिवार का कोई भी कार्य आपकी उपस्थिति व शुभ कामनाओं के बिना सम्पन्न नही हो सकता |
..अत: मैंने दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को इसके मद्देनज़र अपने पौत्र का नामकरण संस्कार नगरोटा बगवां(गाँधी ग्राउँड) में आपकी मौजूदगी में करने का निर्णय लिया है |
.. आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस अवसर पर निम्न कार्यक्रमानुसार पधार कर व मेरे पोते को स्नेहिल आशीर्वाद देकर मेरे पूरे परिवार को कृतार्थ करें
.. भवदीय
.
. जी.एस.बाली
कार्यक्रम :
रविवार , 25 दिसम्बर . 11 बजे नामकरण संस्कार
12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
12:30- 3:30 बजे प्रीति भोज
No comments:
Post a Comment