Sunday, 13 September 2015

I walk chained in your promises

ज़हन में तेरे वादों की जँजीर लिए फिरता हूँ ,
सीनें में पर तेरी हसीँ, तस्वीर लिए फिरता हूँ ।

तेरे लफ्ज़ नश्तर से चुभे हैं गहराई तक मुझे ,
मगर बेहया बेशर्म सा, ज़मीर लिए फिरता हूँ ।

अहमो हस्ती का है, मिटना इश्क़ में लाज़िमी ,
तभी तेरे फ़रमान की, तामील किये फिरता हूँ ।

आकर तेरी ज़िंदगी को भी दोज़ख बना दिया ,
माथे पर इतनीं काली, लकीर लिए फिरता हूँ ।

तूनें मेरे किरदार को, पहचाना पूरा ही दरुस्त ,
धोखे में थे लोग कि, तकदीर लिए फिरता हूँ ।

घायल हूँ दिलो- रूह से, पर फिर भी शाद हूँ ,
क्योंकि तेरी यादों की, जागीर लिए फिरता हूँ।।
-------------------मनोज मैहता-------------------

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...