Wednesday, 11 May 2016

ख़ता किसकी...!!

ख़ता किसकी सज़ा किसको, कैसा यह दस्तूर है ?
दोस्त मेरे यह बता मुझको कि मेरा क्या कसूर है ?

गुज़ारिशें- मिन्नतें करे भी कोई तो कैसे करे भला ?
जिसे हैं शिकायतें मुझसे, वोह तो बहुत ही दूर है |

यूँ तो ज़हन में अपनें भी, शिकवे- ग़िले हैं बहुत ,
जिसको लेकर हैं मगर, वोह तो बहुत मग़रूर है |

मयखाने में मत जाईये, जाईये हकीम ही के वहाँ ,
जिसको कहते हैं 'इश्क़', सब दिमाग का फ़ितूर है !

करीब आना फ़िर दूर जाना, यह कैसी अदा हुई ,
उस सितमगर सँगदिल से, यह पूछना ज़रूर है |

यही बात बस सोचकर, ख़ामोश मैं हो जाता हूँ ,
हालात के आगे शायद, वोह भी कुछ मज़बूर है |
---      ---      ---      ---      ---   - मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...