Monday, 2 May 2016

Your suspicion will drown you!!

बहुत ही बड़ा होने का वहम, ले डूबेगा जी आपको
सच बयान कर रहा हूँ अहम, ले डूबेगा जी आपको |

मेरा क्या जायेगा खो , मैं तो महज़ एक मज़दूर हूँ
ये अकड़ और बड़बोलापन, ले डूबेगा जी आपको |

पत्थरों का लेके तकिया, सोया हूँ मैं तो लाखों बार
राजसी पर यह रहन-सहन, ले डूबेगा जी आपको |

सड़कों पर आकर मिलते हैं, असली तिफ़लो जवाँ
चँद चमचों का ये दरबारीपन,ले डूबेगा जी आपको |

भा गया उन्हें ग़र अँदाज़े ब्याँ या मेरी ये ग़ुस्ताखियाँ
पर आपका ये कर्मो- ज़लन, ले डूबेगा जी आपको |
---      ---     ---     ---     ---     ---    मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

भेड़िए मर्द का देखना ...

भेड़िए  मर्द  का   कुछ भी  न  कर  पाएँगे, आँख  के  तेज़  से ही  देखना  मर  जाएँगे। रग-रग में जिसके  बहता हो  सत्य का लहू, उसके दुश्मन देखना ...