Monday, 30 May 2016

उसको....!!

उसकी बातों पर गुस्सा नही, अब रहम आता है ,
आजकल मुस्कुराहट पर भी, वो सहम जाता है |

मन तो उसका मचलता है, मुझसे बात करने को,
बीच में कमबख़्त लेकिन, उसका अहम आता है |

मेरी शोखी पर चिढ़ जाना उसका है समझ के परे,
दुश्मन मेरा सुना उसको, कुछ गरमागरम आता है |

सोचता हूँ मैं कि अब उसको मशविरा यह दे ही दूँ ,
जलन नही ज़िक्र में पर आदमी का करम आता है |

किरदार उसका जैसा भी हो मैं क्यों तफ़सरा करूँ,
जुल्म उसको ढाना तो मुझे निभाना धरम आता है |

पीठ पीछे तंज़ कसना, उसकी पुरानी फितरत है,
चलो इस ही बहानें हर जगह तो मेरा नाम आता है |
..... मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...