Tuesday, 17 May 2016

जोश रखता हूँ..!!

अपने ही दम पर दुनिया जीत लूँगा मैं ,
तूफानों से टकरानें का जोश रखता हूँ |

उनके उकसाने से, मुस्कान खिल उठी ,
वक्त पर काबू मैं, अपने होश रखता हूँ |

मत दिखाईये मुझे, चोट- मौत का भय ,
हूँ !और साथ भी, सरफरोश रखता हूँ |

हर चीज़ पर अपना हक जताने वालो !
क्या शक्ल से मैं ख़ानाबदोश लगता हूँ ?

चलिये आप ही बड़े और मैं छोटा सही,
चंद और दिन यूँ भी मदहोश रखता हूँ |

वज़ूदों की जँग का लोग करेंगे फैसला ,
सबके सामने अपने गुण-दोष रखता हूँ ||
------------------------------ - मनोज मैहता

1 comment:

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...