Monday, 16 May 2016

पहरा

उन्होनें मेरी सोच पर भी पहरा बिठा दिया,
ज़िगर पर ज़ख्म बड़ा ही गहरा बना दिया |

शक, डाह, आवेश के तूफानों नें मिलकर,
दोस्तो मुझको गूँगा और बहरा बना दिया |

झुलसा दिया नफरतों की गर्मी से कुछ यूँ ,
ख़िली सी हस्ती को मेरी सहरा बना दिया |

चुप्पी और तन्हाई को, मेहर कहते हैं सारे,
देखिए चुप्पी ने हाल कैसा मेरा बना दिया |

उलझनों, मुसीबतों से अब डर नहीं लगता,
मैने अपने दिल को उनका, डेरा बना दिया ||
-------------------------------- -- मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...