Wednesday, 25 May 2016

रुसवाई से डर लगता है

कैसे जाऊँ ब्याह-शादी में, शहनाई से डर लगता है ,
हालात ही हैं कुछ ऐसे कि परछाई से डर लगता है |

समझौता करवाऊँ क्योंकर, जाकर उनकी बस्ती में ,
सही बताऊँ मुझको ख़ुद ही, दंगाई से डर लगता है |

सभी वार हैं ख़ुद पर झेले, दुश्मनों से भिड़ा अकेले ,
अबके दौर में जानें पर क्यूँ, तन्हाई से डर लगता है |

ऐसा शक ओ शुबा है करती, इन दिनों मेरी बिंदिया ,
आलस के मारे भी आती, अँगड़ाई से डर लगता है |

इश्क़ किया है इतना उससे, उसको क्यों मालुम नही ,
सच में ही अब तो मुझको, रुसवाई से डर लगता है !!
...मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

भेड़िए मर्द का देखना ...

भेड़िए  मर्द  का   कुछ भी  न  कर  पाएँगे, आँख  के  तेज़  से ही  देखना  मर  जाएँगे। रग-रग में जिसके  बहता हो  सत्य का लहू, उसके दुश्मन देखना ...