Monday, 16 May 2016

चैनों करार

चैनों करार मेरा यूँ ही लूट जाते हैं वो ,
छोटी छोटी बातों पर रूठ जाते हैं वो |

अकड़े रहते हैं तूफ़ानों में जो दरख़्त ,
इक ही झटके से फिर टूट जाते हैं वो |

अपने लफ्ज़ों को वापिस कैसे मैं लूँ ,
कमान से तीरों जैसे छूट जाते हैं जो |

मेरी जीभ को ही काट डालिये हुज़ूर ,
यकायक ही जिससे फूट जाते हैं वो |

अपने अरमानों की है चटनी बन गई ,
अदाओं ही से इतना कूट जाते हैं वो |
------------------------- -- मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...