Tuesday, 17 May 2016

क्या फायदा...

रूठने का फायदा ही क्या, जब वो मनायेंगे नही ,
यत्न जितने चाहे कर लो, पास अब आयेंगे नही |

मिन्नतें भी देखीं करके, बड़ी ज़लालत की सहन ,
टेके बहुत घुटने हमने पर अब गिड़गिड़ायेंगे नही |

सुर्ख आँखें, खुश्क चेहरा, अजीब सब हालात हैं ,
लेकिन वो ग़मग़ीन तर्रानें, कभी गुनगुनायेंगे नही |

गूँजेंगे जब जब कानों में, वो कहकहे तेरे सुरमई ,
सुकून तो दिल को आयेगा मगर मुस्कुरायेंगे नही |

देख कर जिनको तुम, माँगते थे दुआयें प्यार की ,
आसमाँ में टूटते हुये तारे, अब नज़र आयेंगे नही ||
--------------------------------------- -मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

भेड़िए मर्द का देखना ...

भेड़िए  मर्द  का   कुछ भी  न  कर  पाएँगे, आँख  के  तेज़  से ही  देखना  मर  जाएँगे। रग-रग में जिसके  बहता हो  सत्य का लहू, उसके दुश्मन देखना ...