Saturday, 14 May 2016

रईसों के पास कुछ नहीं...!!

नोट, नकदी और आलीशान मकानों को छोड़कर ,
रईसों के पास कुछ नहीं, बेज़ा शानों को छोड़कर |

लंबी कारों, सुनहरी हारों, कारखानों को छोड़कर ,
कुछ नही पास उनके, झूठे अरमानों को छोड़कर |

बना लिये माल गरीबों के आशियानों को तोड़कर ,
वो पूजते हैं दौलत, पैगंबरों-भगवानों को छोड़कर |

अपने मुरीदों, यार-दोस्तों व कद्रदानों को छोड़कर ,
लो दुश्मन से जा मिले वो, चाहवानों को छोड़कर |

जब कुछ न मिला तौहीन और तानों को छोड़कर ,
मैं घर को वापिस आ गया, धनवानों को छोड़कर |

कुछ सूफ़ियाना सुनाईये, रगीं तर्रानों को छोड़कर ,
रब्ब से लगाईये दिल, ज़ाली दीवानों को छोड़कर ||
----     ----     ----     ----     ----    -- मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...