Wednesday, 11 May 2016

हम तो नेस्तानाबूद करने का जज़्वा पाले बैठे हैं

रत्न मढ़ित कुर्सियों को, फ़रेब से संभाले बैठे हैं ,
कुछ बुत आज ख़ुदा होने का वहम पाले बैठे हैं |

आवाम की खामोशी को, हल्के में मत लीजिये ,
ये लोग अपने अंदर भंयकर तुफान पाले बैठे हैं |

अपने पैनें हथियारों पर इतना भी मत इतराईये ,
शिवाजी की मानिद, हम भी खँज़र डाले बैठे हैं |

आपकी तरह हम आड़ लेके, हैं वार नहीं करते ,
सरेआम फौलादी सीना, लीजिये निकाले बैठे हैं |

आईये और दिखलाईये, अपनी बाज़ूओं का दम,
हम तो नेस्तानाबूद करने का जज़्वा पाले बैठे हैं ||
----    ----    ----   ----     ----     - मनोज मैहता

No comments:

Post a Comment

Game

To win despite the odds remains my only aim, For life has dealt us every breath without a name. The cards were turned a little late, a littl...